इंदौर से यात्रा प्रारंभ करते हुए महेश्वर दर्शन, ओंकारेश्वर, ममलेश्वर, इंदौर राजवाड़ा के साथ बाजार खरीदारी एवं उज्जैन महाकालेश्वर भस्म आरती देखते हुए काल भैरव, हरसिद्धि माता, बड़ा महादेव, उज्जैन कॉरिडोर आदि दर्शन:-
यदि इंदौर से यात्रा प्रारंभ की जाती है तो यहां इंदौर रेलवे स्टेशन से सरवटे बस स्टैंड दोनों आसपास ही हैं जहां से महेश्वर हेतु बस आसानी से प्राप्त हो सकते हैं महेश्वर लगभग 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है वहां अहिल्या घाट के पास आश्रम सा भोजनालय की व्यवस्था बहुत ही रोचक ढंग से प्राप्त हो सकती है नर्मदा घाट में स्नान करके अहिलेश्वर मंदिर, अहिल्या काशी विश्वनाथ मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, सहस्त्रार्जुन मंदिर, सहस्त्र धारा, किला दर्शन, 11 अखंड ज्योति कलश जो सदियों से जल रही है। इन सबका दर्शन महेश्वर में किया जा सकता है।
महेश्वर से ही सीधे खरगोन होते हुए ओंकारेश्वर बस द्वारा पहुंचा जा सकता है। ओंकारेश्वर में मंदिर से 100 मी/ 200 मी में ठहरने की अच्छी व्यवस्था मिल जाती है। जहां शाम को पहुंचने पर शयन आरती देखी जा सकती है नहीं तो सुबह जल्दी दर्शन कर नौका विहार करते हुए ममलेश्वर दर्शन किया जा सकता है। विष्णु मंदिर दर्शन करते हुए पुनः ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन दर्शन किया जा सकता है।
इंदौर पहुंचकर सीधे राजवाड़ा भ्रमण किया जा सकता है। जहां नाश्ता - खाना खा कर बाजार में खरीदारी कर सकते हैं। यदि समय अधिक बचा हो तो गणेश मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन किया जा सकता है।
इंदौर से बस द्वारा लगभग 2 घंटे में उज्जैन पहुंचा जा सकता है। उज्जैन में महाकाल भस्म आरती, महाकाल दर्शन, कॉरिडोर, हरसिद्धि माता, बड़ा महादेव, चिंताहरण गणेश, काल भैरव आदि दर्शन किया जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें