फैन नं १ Ep.- III [साजिश]

Poster designed by me with the help of google image.

                              फैन नं #१
                                Ep.-III
                             =साजिश=

(पिछले अंक में आपने पढ़ा कि राधिका मुंबई में एक सफल अभिनेत्री बन चुकी थी। मायानगरी ने उसे रुपर्णा नाम दिया। अक्षिता और रुपर्णा में अच्छी दोस्ती हो गई थी। रुपर्णा को गांव की बहुत याद आती है और अक्षिता के साथ वह गांव के लिए निकल जाती है। अब आगे....)


गाँव को देख कर रुपर्णा एक दम से स्तब्ध रह गई। गाँव पूरी तरह बदल चुका था। गांव में अधिकतर लोग अब शिक्षित और अपने अपने रूचि के अनुसार काम करने लग गए थे। कहीं नृत्य शाला, व्यायाम शाला, विविध प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम और कार्य शाला , लघु उद्योग खुले थे तो गांव प्राकृतिक चिकित्सा एवं नई तकनीकी का प्रयोग कर रहा था। गांव की सोच और काम करने के तरीके पूरी तरह बदल चुके थे। रुपर्णा सभी चीजों को देखकर समझ गई कि गांव के इस बदलाव के पीछे एक ही व्यक्ति हैं। अब उसे गुरूजी से मिलने की इच्छा और बलवती हो गई।
                गांव के लोग अपने बीच अपनी प्रिय अभिनेत्री को पा कर बहुत खुश हो गए। सभी लोग रुपर्णा से मिलने के लिए आ गए। रुपर्णा गुरुजी और उनके घर के बारे में लोगों से पूछी। गांव वाले बताए कि गुरुजी कुछ साल पहले किसी काम से शहर के लिए निकले थे, उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। रुपर्णा बहुत चिंतित हो गई। गांव वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना भी दी थी लेकिन गुरूजी की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रुपर्णा, गुरुजी के लड़के के बारे में जानकारी पूछती है, तो गांव वाले बताए कि गुरुजी के लापता होने के बाद वह भी किसी काम से बाहर गया और तब से नहीं लौटा। कोई कहता है कि बहुत बड़ा आदमी बन गया है तो  कोई कहता है बहुत बड़ा अधिकारी है। अब भगवान ही जाने क्या सच है।.........आप लोगों ने उनके बारे में और कुछ पता नहीं किए ?.... सब चुप थे....(रुपर्णा चिंतित हो गई, और दुखी भी, पर अपना दुःख और चिंता सबसे छिपा कर गांव के लोगों से मिलती और फोटो खिंचवाती।) उसके बाद वह कुछ दिन गांव में समय बिता कर वापस मुंबई लौट गई। 
                 कुछ साल बाद.........रुपर्णा की शादी  "अचिंत्या" (बहुत बड़े व्यवसाई) के साथ हुई। अचिंत्या, रुपर्णा का बहुत बड़ा फैन था। रुपर्णा उसके समय प्रबंधन और बिजनेस स्टाइल से बहुत अधिक प्रभावित थी। तीन चार साल बाद उनके दो बच्चे हुए। उनकी लड़की "रूत्विका" और लड़के का नाम "राहिल" था।
                 रूत्विका के जन्म के बाद रुपर्णा ने फिल्मी कैरियर से थोड़ी दूरी बढ़ा ली थी। रुपर्णा चाहती थी कि वह रूत्विका और राहिल की एक अच्छी मां के रूप में परवरिश करे, जैसा कि राधिका की हुई थी। समय के साथ साथ दोनों बच्चे बड़े होते गए। रूत्विका बिल्कुल ही अपनी मां के समान होनहार, सुंदर और बहुत ही प्यारी थी।          
                 राहिल भी बहुत होशियार था पर उसे अभिनय का नहीं अपितु पढ़ने लिखने का ज्यादा शौक था।
                 बच्चों के परवरिश के दौरान रुपर्णा, अचिंत्या से बहुत सारी व्यवसायिक रणनीति सीखा करती थी। अचिंत्या भी उसे बहुत ही प्यार से सारी चीजे सिखाया करता था।
                   रुपर्णा दोनों ही बच्चों को सामान प्यार देती थी, और उनकी गलतियों पर डांटती भी थी। 
                   बच्चों के आने जाने का समय या कहीं घूमने फिरने, पढ़ाई लिखाई, दोस्ती इन सभी चीजों का पूरा ध्यान रखती थी और जो गलत लगता था । उसके लिए उन्हें मना करती और टोकती भी थी। 
                   राहिल मां से ज्यादा डांट खाता था क्योंकि वह रुपर्णा की बात कभी नहीं सुनता । हमेशा अपने मन की करता और यही कारण था, की रुपर्णा भी  रूत्विका के प्रति ज्यादा अपना ध्यान रखती थी। राहिल को भी सही रास्ता जरूर दिखाती थी।
                   रुपर्णा दोनों बच्चों को अपने और अपने गांव तथा गुरुजी के बारे में बताया करती थी, बच्चे तो बच्चे खुद अचिंत्या भी बहुत ही उत्सुकता के साथ रुपर्णा की कहानी सुना करता था।
                   रुपर्णा ने रूत्विका को अभिनय के साथ-साथ नृत्य कला में भी पारंगत कर चुकी थी। अब समय आ गया था । जब रूत्विका को उसकी पहली और सुपरहिट फिल्म मिलने वाली थी। रुपर्णा,रूत्विका के साथ शूटिंग पर जाया करती थी, और उसे शूटिंग से संबंधित टिप्स और विभिन्न जानकारी दिया करती थी। रूत्विका अपनी मां के बातों को ध्यान से सुनती और वह जैसा कहती बिल्कुल वैसा ही करती थी। यही कारण था कि रूत्विका भी बहुत जल्दी एक लोकप्रिय अदाकारा बन गई। रुपर्णा, रूत्विका के लिए फोटोग्राफर, डिजाइनर या फिर फिल्मों के पटकथा ही क्यों ना हो, सभी का अच्छे से अध्ययन करने के बाद ही किसी फिल्म के लिए रूत्विका को कहती। रूत्विका फिल्म जगत की सबसे कम उम्र में महंगी, लोकप्रिय और पसंदीदा अभिनेत्री बन चुकी थी।
                   इस बात से भी अन्य कलाकारों में जलन की भावना प्रचुर मात्रा में भरी रहती थी । जब भी उनको समय मिलता, वो लोग रूत्विका को मां के खिलाफ भड़काने की पूरी कोशिश करते। कई साथी कलाकार तो कई तरह की घातक साजिशें करने से भी नहीं चुकते थे, परंतु रूत्विका और रुपर्णा पर उनकी बातों और साजिशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता था।
                    रूत्विका के जितने भी प्रोजेक्ट आते थे, उनका चयन करना तथा पैसों की लेनदेन व सभी चीजों का ख्याल, रुपर्णा अकेले बहुत ही सुंदर तरीके से करती थी। अचिंत्या, रुपर्णा के प्रबंधन से बहुत प्रभावित रहता था। 
                    रूत्विका को उसके सुपरहिट फिल्म के लिए बहुत सारे पुरस्कार मिले तथा फिल्म जगत के सबसे बडे़ पुरस्कार के लिए रूत्विका का नाम नामित भी हुआ। यह समाचार जैसे ही फिल्म जगत के लोगों और प्रशंसकों तक पहुंची। सभी लोग खुश हो कर शुभकामनाएं और बधाई देते। लेकिन कुछ लोग तो होते ही हैं साजिशों के पुतले, अब कोई भला कब तक बच सकता है?
                    रूत्विका बहुत खुश हो गई। तभी बधाई देने अक्षिता भी पहुंची, और अचिंत्या की ओर देखते हुए... बोली....अचिंत्या इस मौके पर तुम्हें रूत्विका को कुछ खास देना चाहिए। अचिंत्या, (रूत्विका को खुश होते देख कहता है).... हां सच कहा अक्षिता तुमने तो बताओ... आज हमारी राजकुमारी को क्या चाहिए? रूत्विका कुछ कहती, उससे पहले राहिल बोला...... रूत्वि  इंपोर्टेड कार टॉप मॉडल.... अचिंत्या कहता है.... जिसकी सफलता, उसकी विश बेटा।... ठीक है डैएएड... राहिल उदास हो कर बोला। अचिंत्या फिर रूत्विका की ओर देखा....रूत्विका कहती है डैड ... एक बहुत बड़ी पार्टी करते हैं। ओ ओ ओ ओ.... ये तो बहुत अच्छी बात कही बेटा। पार्टी तो बनती है... क्यों...रुपर्णा...... ? अक्षिता भी ...अचिंत्या की बातों को दोहराती है..... हां हां..... सच में... पार्टी तो बनती है.... (और सभी रुपर्णा की ओर देखते हैं।) रुपर्णा सिर हिलाते हुए पलकें झपकाती है। 
                    अचिंत्या, खुश हो कर सोफे पर चढ़ गया और बोला - रुपर्णा मैम! पार्टी छोटी मोटी नहीं बहुत बड़ी और शानदार करेंगे....। अचिंत्या... मजाकिया तरीके से सोफे पर गिरने जैसा हो गया। यह देखकर सभी हंसने लगे।


( पार्टी तो सभी के घर अपने क्षमता के अनुसार अच्छी होती ही है। क्या रुपर्णा की भी पार्टी शानदार हो पाएगी..... ? ) 
अगले अंक में...


टिप्पणियाँ

  1. भाई गांव वाले टीचर और उनके बेटे का क्या हुआ

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. 🤩🙏 जल्द ही बताता हूं.....🙏🙏 बहुत बहुत आभार आपका

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How to study in lockdown? Part- II

फैन नं १ Ep.-II [गांव चलें]